गंगापार, अप्रैल 20 -- कांग्रेस गंगापार द्वारा गत सौ दिनों से विभिन्न गांवों और कस्बों में मनरेगा बचाओ चौपाल अभियान चलाते हुए सरकार से मनरेगा बहाली की मांग की जा रहीं थी। इसी क्रम में आठ सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। फूलपुर तहसील परिसर में ज्ञापन देने को एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा का ध्यान कुछ पूंजीवादी ताकतों के लिए किया जा रहा है, वो गरीबों, मजदूरों और छात्रों के लिए कुछ नही करते हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव सूफिया बानो, शायरा आयशा, सददाम हुसैन सिद्दीकी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.