पटना, दिसम्बर 9 -- कांग्रेस ने मंगलवार को सदाकत आश्रम में केक काटकर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन मनाया। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सोनिया गांधी जी के योगदान, उनके त्याग और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति हैं। इस मौके पर मदन मोहन झा, जितेंद्र गुप्ता, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्रा, सौरभ सिन्हा, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.