कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, मई 14 -- कालाढूंगी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज ने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र सती ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन यहां वकील अहमद, पीयूष बिष्ट, रोहित बुधलाकोटी, कमल अधिकारी, सलमान वारसी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.