हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शहर स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्देश दिया। कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जनता के हक और अधिकारों की है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, हरिओम त्रिपाठी, गोपाल पांडे, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, ओम प्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.