बदायूं, मार्च 26 -- कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शाहजहांपुर पहुंचे। यहां शहीद पार्क में अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और पंडित रामचंद्र बिस्मिल की प्रतिमा तोड़े जाने पर विरोध व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों की मूर्तियां यथावत शहीद पार्क में प्रतिस्थापित की जाये। शाहजहांपुर प्रशासन ने कुछ समय मांगते हुये आश्वासन दिया की मूर्तियां पुनः स्थापित होगी और शहीद स्थल पर प्रतिस्थापित करने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। कहा कि समय अवधि में यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता उपासना सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चशमपाल सिंह, जिला सचिव वीरपाल यादव ,जिला कांग्रेस कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.