कांग्रेसियों ने शहर में निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा
देवरिया, जुलाई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में सद्बुद्धि पदयात्रा किया गया। पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक, मालवीय रोड, नगर पालिका रोड एवं कोऑपरेटिव चौराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची। जहां प्रार्थना एवं संकल्प के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने चंदा चोर गद्दी छोड़, चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाते निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी करोड़ों रामभक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.