लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- नीट पेपर लीक, सीबीएसई, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में निकाला गया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे एजुकेशन सिस्टम को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। देश भर के छात्रों व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गर्व है। देश के युवाओं, छात्रों ने सड़कों पर आकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में खड़े होकर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से बात नहीं बनती देश के आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज आंसू गैस पैलेट गन से वार किया गया है। यह ...