झांसी, अप्रैल 4 -- शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने जीवन शाह चौराहा स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महिला योद्धा थी, इसलिए मुस्तरा स्टेशन का नाम वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर रखा जाए। शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ऐसी महान योद्धा को हम सब नमन करते हैं वीरांगना झलकारी बाई जिनकी शक्ल झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से मिलती थी, इसी का फायदा उठाकर वीरांगना झलकारी बाई ने अंग्रेजों को चकमा दिया था और सैकड़ो की संख्या में ब्रिटिश सरकार के फौजियों को मारने का काम किया था। इस दौरान सुधांशु त्रिपाठी अरविंद बबलू अशोक कंसोरिया राजकुमार सेन डॉ काशीराम भिटौरिया वीरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.