मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर शनिवार को कांग्रेसियों ने छात्रों की गूंज अभियान की सफलता को लेकर विजय मार्च निकाला। अभियान के मेरठ संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के इसका नेतृत्व किया। मेरठ में 25 जून से लगातार चल रहे छात्रों की गूंज अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने भागीदारी की। अभियान के संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि यह सफलता देश के छात्रों की एकजुटता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज की जीत है। विजय मार्च मेरठ कॉलेज से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और अभियान से जुड़े साथी शामिल हुए।इस यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस, छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, धूम सिंह गु...