कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान, संविदा कर्मियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय को लेकर विकास भवन में दिये गये धरना स्थल पर सीडीओ के न पहुंचने पर जिलाध्यक्ष व पुलिस प्रशासन से नोंक-झोंक हुई। जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर की अध्यक्षता में बकाया भुगतान को लेकर विकास भवन के सामने धरना चल रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन लेने के लिये सीडीओ के आने की मांग कर रहे थे, लेकिन सीडीओ ज्ञापन लेने नहीं आए। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सीडीओ कार्यालय पहुंच गये। इसके बाद सीडीओ ने कक्ष में ज्ञापन लिया और समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। तमाम भीड़ के अंदर घुसने से रोकने पर जिलाध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से बहस हुई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश ...