झांसी, अगस्त 9 -- झांसी संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित दांडी चौराहे पर क्रांति दिवस मनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारत में जिस अलख को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जलाया और जो क्रांति देश में बापू लेकर आए आज हम लोगों ने उसको क्रांति दिवस के रूप में मनाया है। देश के लिए बापू की दी गई कुर्बानियों को याद किया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि 8 अगस्त को मुंबई के जिस मैदान से देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव रखा उसको व्यापक रूप से 9 अगस्त 1942 को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन हम लोगों ने भी इसे क्रांति दिवस के रूप में मनाया हैं । कांग्रे...