अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने रविवार को शोभानगर बेगम बाग स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि मनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ने कहा लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। किसानों में नई क्रांति लाने का काम किया। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध शास्त्री के कार्यकाल में लड़े और जीत कर भी दिखाया। शास्त्री का पूरा जीवन हमेशा देश भक्ति सादगी का संदेश देता है। सैनिक व किसानों का भी मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर सतीश चंद्र गांधी, गौरव सिंह सविता, सोनू कुमार, राधा शर्मा, कमलेश देवी, मोनू ठाकुर, जॉनी नंदवंशी...