आगरा, सितम्बर 12 -- सेब का बाजार स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर शनिवार को‌ कांग्रेस नेता स्वर्गीय लक्ष्मण टंडन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम टंडन ने कहा कि लक्ष्मण टंडन युवाओं की पहली पसंद रहे। उन्होंने आखिरी सांस तक कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा और हर मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय लक्ष्मण टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण शर्मा, पंडित नवीन जैन शर्मा, भारत भूषण गप्पी, एआईसीसी सदस्य गुड्डू टंडन, बॉबी टंडन, अजहर वारसी, अश्वनी जैन, पप्पू भाई, महावीर प्रसाद वर्मा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...