उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56 व जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इसके बाद उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर राहुल जी के दीर्घ जीवन की कामना भी की गई। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी जहां कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वही देश के हालात पर चिंतन कर भाजपा सरकार से दो दो हाथ करने के लिए तत्पर हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, कमल तिवारी, युसूफ फारुकी आदि रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने उत्साह से मनाया यह भी पढ़ें- अपना घर पर कांग्रेसियों ने सादगी से राहुल गांधी का जन्मदिन यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन...