गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल गोरखपुर आगमन पर महानगर के पदाधिकारियों ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सत्यनारायण पटेल गोरखपुर सड़क मार्ग होते हुए महराजगंज के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, जयनारायण यादव, राजेन्द्र यादव, तसलीम आलम अंसारी, देवेन्द्र निषाद धनुष, इन्द्रजीत चौधरी, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी, सदानन्द पाण्डेय, सुहेल हसन अंसारी, अजय मिश्रा, गुलाम ताहिर, रामू कुशवाहा, धीरेन्द्र मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...