मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक,राजन पाठक के नेतृत्व में बुधवार को अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा की चोरी को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा कर कांग्रेसियों ने ट्रस्ट से जुड़े लोगों व भाजपा की आलोचना की। सभा में वक्ताओं ने राम मंदिर के चढ़ावा और चंदा चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करते हुए लूट तंत्र को रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन एवं सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। साथ ही लखनऊ में कोचिंग सेंटर में मृत बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारीजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर भ...