मथुरा, अप्रैल 5 -- कांग्रेस जिला कार्यालय पर रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118 वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का जीवन राजनीतिक, सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियां से भरा हुआ है। उनके द्वारा सदियों से शोषित और उत्पीड़ित दलितों मजदूरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए कानूनी प्रावधान ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कभी भी अन्याय से समझौता नहीं किया। दलितों के सम्मान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में लगातार 15 दिन से पढ़ रही बरसात और ओलों ने किसानों के खेत में पड़ी फसल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है। उन्होंने जनपद के किसानों की नष्ट हुई फसल का तुरंत सर्वे कराकर किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.