बांदा, मार्च 15 -- बांदा। संवाददाता कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांशीराम की जयंती पर शहर में स्थित काशीराम पार्क पहुंचकर मूर्ति में माल्यार्पण किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांशीराम ने दलित, पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए पूरे देश में जन चेतना का संचार किया। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चार बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनवाई। बताया कि लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी , जितेंद्र गौरव, भइयालाल पटेल, बीलाल भाई आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.