कानपुर, मार्च 5 -- नगर कांग्रेस की ओर से गुरुवार को रोज़ा इफ्तार का आयोजन बांसमंडी में हुआ। कांग्रेसियों ने विश्व शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि रमज़ान त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। यहां मेराज आलम मंसूरी, आलोक मिश्रा, राजेश गौतम, राकेश साहू, विनोद अवस्थी, नौशाद आलम मंसूरी, लल्लन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.