कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका
पाकुड़, मई 17 -- पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जमिल अख्तर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की किल्लत तथा नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर गहरा आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार होश में आओ और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.