कांग्रेसियों ने मरीजों में फल वितरित कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेत्तृत्व में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरण किया गया। इमरजेंसी वार्ड, आर्थो वार्ड महिला,आर्थो वार्ड पुरुष के भर्ती मरीजों मे फल वितरण कर राहुल गांधी के दीर्घायु की मंगलकामना की गई। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि राहुल गांधी किसान, नौजवान, छात्रों, दलितों एवं निषादों शोषितों की आवाज हैं। देश के अंतिम व्यक्ति के साथ खड़े होने वाले नेता राहुल गांधी हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, महेंद्र मोहन तिवारी, राजेंद्र यादव, अजय कन्नौजिया समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राहुल गांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.