बिहारशरीफ, दिसम्बर 3 -- कांग्रेसियों ने मनायी राजेन्द्र बाबू की 141वीं जयंती कहा-सादगी ही महानता, सेवा ही राष्ट्रधर्म बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भारत के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान-निर्माण के स्तंभ और देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में जबरदस्त उत्साह के साथ मनाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वकालत छोड़कर खुद को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े, जेल गए, संविधान-निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई। इसलिए देश ने उन्हें 'देशरत्न' की उपाधि दी। कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सरफराज मल्लिक ने उन्हें भारतीय इतिहास का महानायक बताते हुए कहा कि आज देश को सही मार्गदर्शन की ज़रूरत है, और उसका रास्ता डॉ. प्रसाद के जीवन से मिलता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.