गंगापार, दिसम्बर 29 -- विकासखंड मेजा के डेलौहा गांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा की प्रभु श्री राम पूरे देश के लिए आस्था के प्रतीक है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनका राजनीतिक इस्तेमाल कर राम के नाम का व्यापार करती है। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर मोदी सरकार ने महात्मा गांधी व उनके आदर्शों की एक बार फिर से हत्या की है। कार्यक्रम में डॉ दिनेश सोनी, नागेश पांडे, शीतल पांडे बबलू शुक्ला, पंडित आसाराम मिश्रा, राशिद खान, अतुल तिवारी आदि लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करछना ठाकुर शिव विजय सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.