बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में मनाया। कांग्रेसजनों ने केक काटकर सोनिया गांधी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के संघर्षमय जीवन, त्याग, राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा और संगठन को सशक्त बनाने के लिए किए गए योगदान पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की राजनीति को नई दिशा देते हुए लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा देश हित और जनहित को सर्वोपरि रखा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। जिलाध्यक्ष जिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.