छपरा, जून 19 -- फोटो :29- नगर पालिका चौक पर शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन मनाते कांग्रेसी छपरा, एक संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को शहर के नगरपालिका चौक पर धूमधाम से मनाया । कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आम लोगों के बीच फल, मिठाइयां, बिस्किट और शीतल पेयजल का वितरण किया। इससे पूर्व छपरा जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर व भगवान बाजार कोर्ट देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने की । जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता दी है। मौके पर सुरेश प्रसाद यादव...