आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्म दिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लगातार उठाकर जनता की आवाज बनने का का...