देवघर, मार्च 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। कचहरी परिसर अवस्थित कोषागार के समक्ष निर्वाण चबूतरा पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार स्व.*काशीराम की 92वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्व.काशीराम के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देवघर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दास, अशोक राय वरीय अधिवक्ता, नित्यानंद सेवक अधिवक्ता सह प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अजय कुमार सिंह, ब्रृज भूषण राम, दिनेशानंद झा, नरेश तुरी अधिवक्ता एवं अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी ने...