कांग्रेसियों ने मनाई मनमोहन सिंह की जयंती
देवरिया, सितम्बर 27 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, विद्वता और सार्वजनिक सेवा का उदाहरण रहा। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि उनके विचार और सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी को देशसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने उनके जीवन और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.