गोंडा, अप्रैल 5 -- गोण्डा, संवाददाता। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर हुई, जिसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ऐसे जननेता थे जिन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम किया। संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश की एकता, भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने अपने संबोधन में बताया कि रक्षामंत्री रहते हुए बाबू जगजीवन राम ने देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की। उन्होंने उस दौर में लिए गए फैसलों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.