बक्सर, अप्रैल 14 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस की तरफ से भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेदकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के अंबेदकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, कामेश्वर पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, लक्ष्मण उपाध्याय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को किया नमन यह भी पढ़ें- जनपद में धूमधाम से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.