कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार को कोसा। फूलबाग स्थित प्रतिमा पर गांधी का चित्र, चरखा लेकर आक्रोश जताया। सरकार से मनरेगा से बापू का नाम न हटाने की मांग की। नगर कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित सत्याग्रह में कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मनरेगा से बापू का नाम हटाना सरकार की हताशा को उजागर करती है। यह सिर्फ गांधी का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। कांग्रेसियों का आरोप है कि नया बिल रोजगार की गारंटी को कमजोर करता है और इसे गरीब विरोधी बनाता है। संचालन उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी रितेश यादव ने किया। हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, सोहेल अंसारी, शरद मिश्रा, नौशाद ...