कांग्रेसियों ने मट्ठा और पेठे का वितरण किया
हरदोई, मई 22 -- हरदोई। 42 से 43 डिग्री तापमान के बीच ड्यूटी कर रहे यातायात कर्मियों के सम्मान में जिला युवा कांग्रेस हरदोई ने प्रमुख चौराहों पर मट्ठा एवं पेठा वितरण कार्यक्रम किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मट्ठा पिलाकर एवं पेठा खिलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कहा कि इन्हीं यातायातकर्मियों की मेहनत और सतर्कता की वजह से हरदोई शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो पा रही है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हसन अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष तथा जिला कांग्रेस सचिव ज्ञान प्रकाश तुषार दीक्षित रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.