छपरा, सितम्बर 2 -- दरियापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ,महान स्वतंत्रता सेनानी तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सम्मानित नेता रहे स्व दरोगा प्रसाद राय जी की जयंती मनाई। जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय भैरोपुर में स्व दारोगा बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि दारोगा बाबू की ईमानदारी व उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: जनता के हक के सजग प्रहरी थे दारोगा प्रसाद राय यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दारोगा प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...