मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- फोटो 9 ठाकुरद्वारा। 26 विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने रविवार को एसआईआर के तहत बूथ-डे पर नगर के मतदान केंद्रों, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला आदि बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की मदद की और सभी बीएलओ से इस अभियान में आ रही किसी भी प्रकार की परेशानियों का समाधान करने में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मतदान केंद्रों पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शमीम चौधरी, नगर उपाध्यक्ष शरीफ सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष ज़ाहिद अली, सेवादल के पूर्व नगर अध्यक्ष मोइन कुरैशी, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी बाबू अंसारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.