धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी जल जंगल और जमीन के अधिकारों के संघर्ष करने वाले जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन। कार्यक्रम में कई कांग्रेसी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.