लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को पैदल मार्च निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। जब तक पुलिस पहुंचती कांग्रेसियों ने पुतला को आग के हवाले कर दिया। चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर पुलिस से झड़प इसके बाद, कलेक्ट्रेट पहुंच कर ड...