कांग्रेसियों ने फूंका नितिन नवीन का पुतला
रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बांकीपुर में भाजपा की रैली के दौरान हनुमान जी के वेश में कलाकार की ओर से भाजपा का झंडा लेकर नृत्य करने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रुद्रपुर आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता रम्पुरा चौक पर एकत्र हुए और भाजपा व नितिन नवीन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन का कारण कांग्रेस नेताओं ने धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं के स्वरूप को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाए जाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली के सामने रम्पुरा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस का बयान जिलाध्यक्ष गावा ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद को सनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.