कांग्रेसियों ने फूंका धनबाद सांसद का पुतला
धनबाद, अगस्त 21 -- कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सांसद ढुलू महतो की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में झरिया के इंदिरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। गुरुवार को अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी ने कहा कि छाताबाद की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे झारखंड प्रभारी के. राजू, मंत्रियों व विधायकों को सांसद द्वारा कथित तौर पर चोर कहना निंदनीय है। राकेश पासवान ने कहा कि सांसद इस अमर्यादित बयान के लिए माफी मांगें, अन्यथा आंदोलन तेज होगा। मौके पर प्रदेश आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, राजमुनि देवी, गुड़िया देवी, कृष्णा कुमार सिंह, भीम निषाद, भोला सिंह, विष्णु कुमार, दिनेश तुरी, अशोक वर्मा, गोपाल पासवान और बीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.