बदायूं, अप्रैल 11 -- शहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में नेकपुर कार्यालय पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने जलता हुआ पुतला कार्यकर्ताओं से छीनकर नाली में डाल दिया, जिससे मौके पर काफी गहमागहमी रही। सत्यपाल फौजी, महासचिव सलीम अंसारी, इकरार अली, सुनील और राजेंद्र समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.