कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना
सुल्तानपुर, मई 9 -- भदैया, संवाददाता। भदैया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चांदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव नारायण मिश्र ने फोन पर प्रदेश अध्यक्ष का हालचाल जाना था। इसके बाद उन्होंने भदैया ब्लॉक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम को वाराणसी भेजा। भदैया कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष जनेश्वर उपाध्याय, युवा कांग्रेस संगठन के ब्लॉक प्रभारी अखंड मिश्र तथा मीडिया प्रभारी आदर्श मिश्र शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.