उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव, संवाददाता। असम के सीएम द्वारा कांग्रेस नेतृत्व पर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुतला छीन लिया और प्रदर्शन को रोक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक व अनर्गल बयान दिए गए हैं। इसी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। उन्होंने बताया कि उन्नाव में भी कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाल कर पुतला दहन करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.