चंदौली, अप्रैल 26 -- पीडीडीयू नगर। कसाब महाल में पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुजाहिद अख्तर बाबी के निधन की सूचना पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, प्रदीप मिश्रा, दशरथ सिंह चौहान, नेहाल अख्तर, रामअवतार यादव आदि ने परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने कहा मुजाहिद अख्तर बहुत ही कर्मठ, मेहनती और पार्टी के सच्चे सिपाही थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...