हापुड़, सितम्बर 3 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर स्वतंत्रता सैनानी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का जन्म 3 सितबंर 1905 को हुआ था। उनके पिता का नाम नारायणपति त्रिपाठी था। मूल रूप से वह देवरिया जिले में पिंडी के त्रिपाठी परिवार से थे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से पिंडी तिवारी कहा जाता था। औरंगजेब के समय के दौरान उनके पूर्वज वाराणसी में बस गए थे। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि एवं डी. लिट किया था। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि कमलपति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी भी थे। 1921 के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.