कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती
पीलीभीत, अगस्त 21 -- पीलीभीत। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कॉंग्रेस पर्यवेक्षक एआईसीसी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामचन्द्र खूँटिया ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक, संचार और शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी कदम उठाए। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, युवाओं को राजनीति में आगे लाने तथा देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पीसीसी पर्यवेक्षक कुमुद गंगवार ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक आधुनिक, प्रगतिशील, वैज्ञानिक सोच वाला और मजबूत भारत बनाने का था। यह भी पढ़ें- जयंती समारोह में याद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.