चतरा, नवम्बर 19 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेसियों ने कहा कि आज भी इंदिरा गांधी भारत की आयरन लेडी के रूप में जानी जाती है। उनके कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। इंदिरा गांधी ने ही देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, पोखन बैठा, जनार्दन दांगी, जयप्रकाश दांगी, ईश्वर रजक, नगीना यादव, मो. अब्दुल कलाम, मो. शकूर अंसारी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.