गिरडीह, मई 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देवरी प्रखंड कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने गुरुवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के सदस्यों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल में देशभर में सूचना क्रांति की नींव रखी। नवोदय विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा को नई दिशा दी। युवाओं के मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष किया। दलबदल विरोधी कानून लागू कर लोकतंत्र को मजबूत किया तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। यह भी पढ़ें- भारत रत्न स्व. राजीव गांधी थे सूचना क्रांति के जनक-केशव महतो मौके पर विमल कुमार सिंह, ...