रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश को नमन किया। जिलाध्यक्ष गाबा ने कहा कि इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड की राजनीति का मजबूत स्तंभ थीं और उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की अमिट छाप छोड़ी। उनका पूरा राजनीतिक जीवन प्रदेश के विकास और जनहित को समर्पित रहा। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने साबित किया कि महिलाएं राजनीति में सक्रिय रहकर समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.