उरई, अप्रैल 10 -- उरई। संवाददाता कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व प्रवक्ताओं पर अपमान जनक टिप्पणी किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर बाद हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों ने शहर के भगत सिंह चौराहे पर हिमंत बिस्वा का विरोध जताते हुए नाराजगी प्रकट की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने माफी मांगने के साथ हिमंत के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा गया कि संवैधानिक पद पर बैठे होने के बाद भी इतनी अर्यादित टिप्पणी कर मानसिक कमजोरी का परिचय दिया है। इस दौरान पार्टी के तमाम लोग मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.