मुरादाबाद, मई 27 -- नगर कांग्रेस कमेटी के बाजार गंज स्थित कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई । पंडित नेहरु के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी ने विचार रखते हुए कहा कि ये नेहरू जी की दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने भारत की आज़ादी के तुरंत बाद सरकार बनते ही, शिक्षा, उद्योग, कृषि, रोजगार और विकास कार्यों पर गंभीरता से काम किया और सत्ता सम्भालने के कुछ वर्षों बाद ही देश में आईआईटी, आईआईएम जैसे विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान बनाए, कृषि को बढ़ावा देने के लिए बाँध बनवाए। यह भी पढ़ें- नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे : कांग्रेस कहा कि आज के दिन हम उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर ...