पाकुड़, मई 27 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज ने अपने विचार साझा किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने जिस देश का निर्माण किया और जिन संस्थाओं को खड़ा किया, आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, हमें वर्तमान प्रधानमंत्री के रास्तों पर नहीं, बल्कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा ग...